मातंगी सम्मोहन मंत्र साधना

मातंगी मंत्र साधना :-

1-महाविद्या मातंगी, महाविद्याओं में नवें स्थान पर अवस्थित हैं। देवी निम्न वर्ग एवं जनजातिओ से सम्बंधित हैं।
देवी का एक अन्य नाम उच्छिष्ट चांडालिनी भी हैं। देवी तंत्र क्रियाओं की अधिष्ठात्री हैं। इंद्रजाल या जादुई शक्ति से देवी परिपूर्ण हैं।
वाक् सिद्धि, संगीत और अन्य ललित कलाओं में निपुण, सिद्ध विद्या हैं। महाविद्या मातंगी, केवल मात्र वचन द्वारा त्रि-भुवन में समस्त प्राणिओं तथा अपने घनघोर शत्रु को भी वश करने में समर्थ हैं, जिसे सम्मोहन क्रिया या वशीकरण कहा जाता हैं; देवी सम्मोहन विद्या की स्वामिनी हैं।
इनका सम्बन्ध प्रकृति, पशु, पक्षी, जंगल, वन, शिकार इत्यादि से भी है। जंगल में वास करने वाले आदिवासिओ, जनजातिओ द्वारा देवी पूजिता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि! देवी की ही कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय होता हैं।देवी गृहस्थ के समस्त कष्टों का निवारण करती हैं।
महाविद्या मातंगी, मतंग मुनि की पुत्री रूप से भी जानी जाती हैं। देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध उच्छिष्ट भोजन पदार्थों से हैं। देवी तभी उच्छिष्ट चांडालिनी नाम से विख्यात हैं, देवी की आराधना हेतु उपवास की भी आवश्यकता नहीं होती।

देवी की आराधना हेतु उच्छिष्ट सामाग्रीओं की आवश्यकता होती हैं क्योकि देवी की उत्पत्ति शिव तथा पार्वती के उच्छिष्ट भोजन से हुई थी। देवी की आराधना सर्वप्रथम विष्णुजी द्वारा की गई, माना जाता हैं! तभी से विष्णुजी सुखी, सम्पन्न, श्रीयुक्त तथा उच्च पद पर विराजित हैं। देवी की आराधना बौद्ध धर्म में भी की जाती हैं। देवी बौद्ध धर्मं में “मातागिरी” नाम से विख्यात हैं।
2-महाविद्या मातंगी श्याम वर्णा या नील कमल के समान कांति युक्त हैं। तीन नेत्र तथा अर्ध चन्द्र को अपने मस्तक पर धारण करती हैं। देवी चार भुजाओं से युक्त हैं। अपने दाहिने भुजा में वीणा तथा मानव खोपड़ी धारण कर रखी हैं और बायें भुजाओं में खड़ग एवं अभय मुद्रा। देवी, लाल रंग की रेशमी साड़ी तथा अमूल्य रत्नों से युक्त नाना अलंकार धारण करती हैं।

देवी के संग सर्वदा तोता पक्षी रहता हैं तथा ‘ह्रीं ‘बीजाक्षर का जप करता रहता हैं।देवी मातंगी के चंडालनी रूप का सम्बन्ध मृत शरीर-शव तथा श्मशान भूमि से हैं। देवी अपने दाहिने हाथ पर महा-शंख (मनुष्य खोपड़ी) या खोपड़ी से निर्मित खप्पर, धारण करती हैं। पारलौकिक या इंद्रजाल, मायाजाल से सम्बंधित रखने वाले सभी देवी-देवता श्मशान, शव, चिता, चिता-भस्म, हड्डी इत्यादि से सम्बंधित रहते हैं। इन पारलौकिक शक्तियों का वास मुख्यतः इन्हीं स्थानों पर होता हैं। तंत्र विद्या के अनुसार देवी तांत्रिक सरस्वती नाम से जानी जाती हैं एवं श्रीविद्या महा त्रिपुरसुंदरी के रथ की सारथी तथा मुख्य सलाहकार हैं।
प्रादुर्भाव ;-

1-शक्ति-संगम तंत्र के अनुसार, एक बार विष्णुजी और लक्ष्मीजी सहित शिव- पार्वती से मिलने हेतु कैलाश शिखर पर गये।
विष्णुजी अपने साथ कुछ खाने की सामग्री ले गए थे। उन्होंने वह खाद्य पदार्थ शिवजी को भेट किया।

भगवान शिव और पार्वती ने, प्राप्त वस्तुओं को खाया। भोजन करते हुए खाने का कुछ अंश धरती पर गिर गया। उस गिरे हुए भोजन से एक श्याम वर्ण वाली दासी ने जन्म लिया, जो मातंगी नाम से विख्यात हुई।

देवी का प्रादुर्भाव उच्छिष्ट भोजन से हुआ, परिणामस्वरूप देवी का सम्बन्ध उच्छिष्ट भोजन सामग्रियों से हैं तथा उच्छिष्ट वस्तुओं से देवी की आराधना होती हैं।
देवी उच्छिष्ट मातंगी नाम से इसीलिए जानी भी जाती हैं।प्राणतोषिनी तंत्र के अनुसार, एक बार पार्वती देवी ने, शिव से अपने पिता हिमालय राज के यहाँ जाने की अनुमति मांगी।
भगवान शिव नहीं चाहते थे कि वे अकेले रहें। भगवान शिव से बार-बार प्रार्थना करने पर, उन्होंने पार्वती को पिता हिमालय राज के यहाँ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी कि वे शीघ्र ही माता-पिता से मिलकर वापस आ जाएगी। अपनी पुत्री पार्वती को कैलाश से लेने हेतु, उनकी माता  ने एक बगुला वाहन स्वरूप भेजा था।

2-पार्वती की शीघ्र वापसी न होने पर एक दिन शिवजी ने अपना भेष एक आभूषण के व्यापारी के रूप में बदला तथा हिमालय राज के घर पहुच गए। इस भेष में देवी पार्वती की भी परीक्षा लेना चाहते थे।

वे पार्वती के सनमुख गए और अपनी इच्छा अनुसार आभूषणों का चुनाव करने के लिया कहा। पार्वती ने जब कुछ आभूषणों का चुनाव कर लिया और उनसे मूल्य जानना चाहा, तब व्यापारी रूपी भगवान शिव ने देवी से आभूषणों के मूल्य के बदले, उनसे  प्रेम की इच्छा प्रकट की। देवी पार्वती अत्यंत क्रोधित हुई किन्तु तत्क्षण ही अपनी अलौकिक शक्तिओं से उन्होंने पहचान भी लिया।व्यापारी रूपी शिवजी कुछ दिनों पश्चात कैलाश लौट आये।कुछ अंतराल में देवी पार्वती भी भेष बदल कर कैलाश पर्वत पर आई।
भगवान शिव अपने नित्य संध्योपासना की तैयारी कर रहे थे। देवी पार्वती लाल वस्त्र धारण किये हुए, बड़ी-बड़ी आँखें, श्याम वर्ण तथा दुबले शरीर से युक्त अपने पति के सन्मुख प्रकट हुई।
भगवान शिव ने देवी से उनका परिचय पूछा, देवी ने उत्तर दिया कि वह एक चांडाल की कन्या हैं तथा तपस्या करने आई हैं। भगवान शिव ने देवी को पहचान लिया तथा कहाँ “वे तपस्वी को तपस्या का फल प्रदान करने वाले हैं।“ यह कहते हुए उन्होंने देवी का हाथ पकड़ लिया। देवी ने भगवान शिव से वर देने का निवेदन किया।

भगवान शिव ने उनके इसी रूप को चांडालिनी वर्ण से अवस्थित होने का वरदान दिया साथ ही कई अलौकिक शक्तियां प्रदान की।
संक्षेप में देवी मातंगी से सम्बंधित मुख्य तथ्य ;
मुख्य नाम :             मातंगी।
अन्य नाम :             सुमुखी, लघुश्यामा या श्यामला, उच्छिष्ट-चांडालिनी, उच्छिष्ट-मातंगी, राज-मातंगी, कर्ण-मातंगी, चंड-मातंगी, वश्य-मातंगी, मातंगेश्वरी, ज्येष्ठ-मातंगी, सारिकांबा, रत्नांबा मातंगी, वर्ताली मातंगी।
भैरव :                     मतंग।
भगवान के 24 अवतारों से सम्बद्ध : बुद्ध अवतार।
तिथि :                    वैशाख शुक्ल तृतीया।
कुल :                     श्रीकुल।
दिशा :                   पूर्व ।
स्वभाव :               सौम्य स्वभाव।
कार्य :                   सम्मोहन एवं वशीकरण, तंत्र विद्या पारंगत, संगीत तथा ललित कला निपुण।
शारीरिक वर्ण :     काला या गहरा नीला।

साधना:- मंत्र सिद्ध   यंत्र व माला   लेकर साधना करनी चाहिए|


1-यह देवी घर ग्रहस्थी मे आने वाले सभी विघ्नो को हरने वाली है, जिसकी शादी ना हो रही, संतान प्राप्ति, पुत्र प्राप्ति के लिए या किसी भी प्रकार का ग्रहस्थ जीवन की समस्या के दुख हरने के लिए देवी मातंगी की साधना उत्तम है। इनकी कृपा से स्त्रियों  का सहयोग सहज ही मिलने लगता है। चाहे वो स्त्री किसी भी वर्ग की स्त्री क्यो ना हो। इसके लिए आप स्फटिक की माला से मंत्र जप करें और और कम से कम बारह माला का जाप करना चाहिए.

2-माँ मातंगी मंत्र;-

”ऊं ह्लीं एं श्रीं नमो भगवति उच्छिष्ट चांडालि श्रीमातंगेश्वरि सर्वजन वंशकरि स्वाहा”

इस मंत्र का पुरश्चरण दस हजार जप है।जप का दशांश शहद व महुआ के पुष्पों से होम करना चाहिए। 

2– “ॐ ह्रीं ऐं भगवती मतंगेश्वरी श्रीं स्वाहा:”

3- (8 Syllables Mantra)

ॐ कामिनी रञ्जिनी स्वाहा॥
4- (10 Syllables Mantra) 

ॐ ह्रीं क्लीं हुं मातंग्यै फट् स्वाहा॥

5- ॐ शुक्रप्रियायै विद्महे श्रीकामेश्वर्यै धीमहि तन्नः श्यामा प्रचोदयात्॥

मातंगी सम्मोहन साधना 

मंत्र सिद्ध   गुटका  लेना चाहिए  बताए जा रहे मंत्र का 108 बार जाप 11 दिन साध्य का ध्यान करते हुए गुटिका को अपनी मुट्ठी में दबा कर जाप करना होगा
विधिवत अपने इष्ट देव का पूजन करके आपके इष्ट देव कोई भी हो इस सात्विक प्रयोग में उनकी ऊर्जा अवश्य ही लगेगी  अपने इष्ट देव  कुलदेव आदि की भी ऊर्जा इस प्रयोग में सम्मिलित की जा सकेगी
मंत्र निम्न प्रकार से है
ओम ह्रीं श्रीं क्लीं भगवती मातंगेश्वरी सर्व जन ह्रदयरंजिनी अमुकं मे वशम् कुरु कुरु स्वाहा ||

11 दिन 1100 मंत्रों से गुटिका सिद्ध करके पुनः गुटिका का कुंकुम् युक्त शहद का तिलक उक्त मंत्र से मंत्रित का मस्तक पर लगाकर व्यक्ति के संमुख जाने से प्रबल आकर्षण होता है
या किसी मिठाई आदि मे खिला देने से और भी प्रबलता से कार्य होता है ।

Matangi Sadhana Smagri

  • मातंगी सम्मोहन मंत्र साधना
    मातंगी मंत्र साधना :- 1-महाविद्या मातंगी, महाविद्याओं में नवें स्थान पर अवस्थित हैं। देवी निम्न वर्ग एवं जनजातिओ से सम्बंधित हैं। देवी का एक अन्य नाम उच्छिष्ट चांडालिनी भी हैं। देवी तंत्र क्रियाओं की अधिष्ठात्री हैं। इंद्रजाल या जादुई … Continue reading मातंगी सम्मोहन मंत्र साधना
  • मातंगी देवी यन्त्र -ताबीज -कवच
    महावशीकरण श्यामा मातंगी यन्त्र /कवच सभी के लिए उपयोगी होता है। मातंगी महाविद्या ,दस महाविद्या में से एक प्रमुख महाविद्या। वैदिक सरस्वती का तांत्रिक रूप हैं और श्री कुल के अंतर्गत पूजित हैं। यह सरस्वती का ही प्रखर रूप … Continue reading मातंगी देवी यन्त्र -ताबीज -कवच
  • मातंगी तंत्र मंत्र यंत्र साधना
    मातंगी Matangi Devi Mantra Sadhana साधना विधि यह साधना मातंगी जयन्ती, मातंगी सिद्धि दिवस अथवा किसी भी सोमवार के दिन से शुरू की जा सकती है। यह साधना रात्रिकालीन है और इसे रात्रि में ९ बजे के बाद शुरु … Continue reading मातंगी तंत्र मंत्र यंत्र साधना
  • मातंगी साधना Matangi Mantra
    मातंगी मंत्र साधना वर्तमान युग में, मानव जीवन के प्रारंभिक पड़ाव से अंतिम पड़ाव तक भौतिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहता है । व्यक्ति जब तक भौतिक जीवन का पूर्णता से निर्वाह नहीं कर लेता है, तब … Continue reading मातंगी साधना Matangi Mantra
  • तेल मांतगी भूत भविष्य दर्शन मंत्र
    तेल मातंगी प्रयोग (भूत-भविष्य दर्शन साधना) मातंगी नौंवी महाविद्या है। ‘मतंग’ शिव का नाम है और मातंगी उनकी शक्ति है। मातंगी देवी श्याम वर्णा है। इनके मस्तक पर चंद्र इनके तीन नेत्र हैं और यह रत्नजटित सिंहासन पर विराजमान … Continue reading तेल मांतगी भूत भविष्य दर्शन मंत्र
  • मातंगी हवन 🔥 yagha
    Matangi Devi Haven yagha 🔥 विधि- विधिपूर्वक दैनिक पूजन के बाद निश्चित (जो साधक जप से पूर्व तय करे) समयावधि (घंटे या दिन) में दस हजार जप कर पुरश्चरण करे। उसके बाद दशांस हवन करे। फल- मधुयुक्त महुए के … Continue reading मातंगी हवन 🔥 yagha
  • मातंगी तर्पण मार्जन
    मातंगी तर्पण मार्जन साधक गुरुआज्ञानुसार जप करें। जप पू्र्ण होने के बाद महुए के फूल व लकड़ी के दशांस होम कर तर्पन व मार्जन करें।
  • मातंगी कवच
    मातंगी कवच श्री देव्युवाच साधु-साधु महादेव। कथयस्व सुरेश्वर।मातंगी-कवचं दिव्यं, सर्व-सिद्धि-करं नृणाम् ॥ श्री-देवी ने कहा – हे महादेव। हे सुरेश्वर। मनुष्यों को सर्व-सिद्धि-प्रददिव्य मातंगी-कवच अति उत्तम है, उस कवच को मुझसे कहिए। श्री ईश्वर उवाच श्रृणु देवि। प्रवक्ष्यामि, मातंगी-कवचं … Continue reading मातंगी कवच
  • मातंगी आरती /गायत्री मंत्र
    मातंगी आरती /गायत्री आरती माँ मातंगी देवी जी की🌞ओम जय मातंगी मा (2)द्विजवर सुखकर सगी, धमांधुरा नदीओम जयो जयो मा मातंगी माविप्रमात तुं विष्णुशक्ति तुं द्विज्ज्न उध्धरती मा…(2)दया द्रष्टि करी प्रीते (2) द्विकुल भय हरती… ओमपंचावन पर स्वार, अष्टदश … Continue reading मातंगी आरती /गायत्री मंत्र
  • मातंगी Matangi Devi
    मातंगी देवी तंत्र मंत्र साधना हवन Das Maha Vidhaya 10 Great goddess of universe. महाकाली तंत्र मंत्र साधना तारा देवी मंत्र तंत्र साधना त्रिपुरा सुंदरी तंत्र मंत्र साधना भुव्ने्श्वरी देवी तंत्र मंत्र साधना भैरवी देवी/लिंग भैरवी मंत्र साधना छिन्नमस्ता … Continue reading मातंगी Matangi Devi

Leave a comment